वीगन मील्स एंड स्नैक्स: भूमिका-
Table of Contents
वर्तमान समय में, अत्यधिक भागदौड़ और व्यस्त जीवन में स्वस्थ रहना, प्रत्येक व्यक्ति के लिए प्राथमिकता और चुनौती बन गयी है। इस संसार में अधिकांश लोग, अपने खान-पान और जीवनशैली के प्रति, पहले से कहीं अधिक जागरूक हो चुके हैं। पहले केवल स्वाद और आहार पर ही ध्यान दिया जाता था, परन्तु अब सेहत, पर्यावरण और नैतिक मूल्यों का संतुलन भी अधिक महत्वपूर्ण हो गया है। इसी विचारधारा ने एक नई खाद्य संस्कृति, वीगन मील्स को जन्म दिया है। वीगन मील्स, अब केवल सिर्फ एक ट्रेंड ही नहीं, बल्कि यह सम्पूर्ण विश्व में एक सजग जीवनशैली का प्रतीक भी बन चुका है। वीगन मील्स एंड स्नैक्स भी इसी का एक महत्वपूर्ण अंग है।
वीगन मील्स एंड स्नैक्स, न केवल शरीर को मजबूत और ऊर्जावान बनाता है, बल्कि मन को भी शांत और संतुलित रखता है। इसके अतिरिक्त, यह हमें जंक फूड से बचाता है और संतुलित आहार अपनाने की प्रेरणा देता है।
वीगन मील्स का अर्थ एवं परिभाषा-

वीगन मील का अर्थ है ऐसा भोजन, जो पूर्ण रूप से प्लांट-बेस्ड अर्थात पौधों पर ही आधारित होता है। जैसे- अनाज, दाल, सब्जियां, बीज, फल, नट्स और पौधे पर आधारित अन्य खाद्य पदार्थ। इसके विपरीत, इसमें किसी भी प्रकार के जीव अथवा पशु से प्राप्त उत्पाद को सम्मिलित नहीं किया जाता है। जैसे- दूध, दही, घी, मक्खन, पनीर, अंडा, मांस, मछली या शहद।
“वीगन मील एक ऐसा संतुलित और पौष्टिक आहार है, जिसमें केवल पौधों पर आधारित खाद्य पदार्थों का उपयोग किया जाता है, और किसी भी प्रकार के जीव अथवा पशु-उत्पाद को वर्जित किया जाता है।”
वीगन मील का उद्देश्य, केवल स्वास्थ्य सुधारना ही नहीं होता है बल्कि पर्यावरण के अनुकूल, जीवों अथवा पशुओं की रक्षा के प्रति संवेदनशील रहना भी होता है। आजकल अधिकांश लोग इसे एक स्वस्थ जीवन शैली के रूप में अपना रहे हैं, क्योंकि यह मोटापे, हृदय रोग और मधुमेह जैसी अनेक प्रकार की बीमारियों से बचाता है। इसके साथ ही, यह कार्बन के प्रभाव को कम करने और प्राकृतिक और सांस्कृतिक संसाधनों की रक्षा करने की दिशा में भी एक सकारात्मक और ठोस कदम है।
वीगन मील्स का महत्व-
आजकल इस संसार में अधिकांश लोग वीगन मील्स अर्थात शाकाहार को केवल फैशन नहीं बल्कि एक स्थायी और स्वस्थ जीवनशैली के रूप में, अपना रहे हैं। इसके कई कारण हैं।
1- स्वास्थ्य लाभ-

विज्ञान के अनेक शोधों के अनुसार, पूर्ण रूप से पौधों पर आधारित वीगन मील्स हृदय रोग, मोटापा, उच्च रक्तचाप और रक्त शर्करा जैसी बीमारियों के खतरे को कम अथवा नियंत्रित कर देती है। वीगन मील्स में फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स, पोटैशियम, मिनरल्स और विटामिन की भरपूर मात्रा होती है, और इसमें सैचुरेटेड फैट्स और कोलेस्ट्रॉल बहुत ही कम मात्रा में, अर्थात नगण्य होते हैं। वीगन मील्स को नियमित रूप से अपनाने वाले लोगों में ऊर्जा स्तर अधिक और पाचन तंत्र मजबूत होता है।
2- पर्यावरणीय कारण–

1- वीगन मील्स का सबसे बड़ा योगदान पर्यावरण संरक्षण में है। पूर्ण रूप से पौधों पर आधारित वीगन मील्स, पर्यावरण की दृष्टि से अधिक स्थायी और स्वस्थ जीवन शैली के अनुकूल होता है। क्योंकि जीवों तथा पशुओं पर आधारित भोजन, दुनिया में सबसे अधिक ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन और जल संसाधनों के दोहन के लिए जिम्मेदार है। एक किलो मांस तैयार करने में जितना पानी और चारा लगता है, उतने में कई लोगों का भोजन बन सकता है। यही कारण है कि पर्यावरण के संतुलन के लिए लोग अब वीगन विकल्पों की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं।
3- एथिकल या नैतिक कारण–
1- पौधों पर आधारित वीगन मील्स, पर्यावरण और नैतिकता की दृष्टि से जीवों तथा पशुओं की हत्या करने से रोकती है। दुनिया भर में लाखों जीव तथा जानवर, प्रतिवर्ष केवल मनुष्य के आहार और अन्य आवश्यकताओं के लिए, मारे जाते हैं। इसीलिए वीगन मील्स अपनाने वाले लोग, एक ऐसी जीवनशैली अपनाते हैं जिसमें किसी भी प्रकार के जीव-जंतु की क्षति अथवा हत्या न हो।
अतः वीगन मील्स, केवल भोजन ही नहीं, बल्कि जीवन की एक संवेदनशील पद्धति है। इसके साथ ही यह केवल ट्रेंड ही नहीं, बल्कि एक स्वस्थ और उत्तरदायी जीवनशैली है।
स्नैक्स का अर्थ एवं परिभाषा–

स्नैक्स शब्द का अर्थ है दो मुख्य भोजन के बीच में खाया जाने वाला हल्का-फुल्का आहार। अर्थात “स्नैक्स एक ऐसा आहार है, जिसे शीघ्र ही तैयार करके आसानी से खाया जा सके और तुरंत यह ऊर्जा प्रदान करे।“
अतः स्नैक्स केवल खाने की सामग्री नहीं, बल्कि दिनभर की ऊर्जा बनाए रखने का एक स्वादिष्ट और उपयोगी माध्यम हैं। जब ये वीगन रूप में होते हैं, तो स्वाद और स्वास्थ्य दोनों का संतुलन, अपने सर्वोत्तम रूप में दिखता है। इसका प्रमुख उद्देश्य, भूख को शांत करना और शरीर को ताजगी प्रदान करना होता है।
स्नैक्स अनेक प्रकार के होते हैं। जैसे- मीठे, नमकीन, कुरकुरे आदि। पारंपरिक रूप से लोग, स्नैक्स को केवल स्वाद के लिए खाते थे, परंतु अब इसका स्वरूप बदल चुका है। आजकल लोग ऐसे संतुलित और पौष्टिक स्नैक्स की तलाश में हैं जो स्वाद के साथ स्वास्थ्य को भी बनाए रखे।
वीगन मील्स एंड स्नैक्स, इसी दिशा में एक आधुनिक और स्वस्थ विकल्प हैं। इनमें किसी भी प्रकार के जीव अथवा पशु-उत्पाद, जैसे- मक्खन, दूध या अंडे आदि सभी को वर्जित किए जाते हैं। इसके स्थान पर नट्स, बीज, ओट्स, फल, दाल और अन्य प्राकृतिक खाद्य सामग्रियों से स्नैक्स तैयार किए जाते हैं।
यह न केवल फाइबर, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होता है, बल्कि हृदय स्वास्थ्य और वजन नियंत्रण में भी सहायक है।
वीगन मील्स एंड स्नैक्स का अर्थ-

वीगन मील्स एंड स्नैक्स का अर्थ है, पूर्ण रूप से पौधों पर आधारित, ऐसा स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन जो स्वास्थ्य, जीव-जंतु और पर्यावरण, तीनों के लिए लाभदायक हो। यह न केवल फाइबर, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होता है, बल्कि हृदय स्वास्थ्य और वजन नियंत्रण में भी सहायक है। इसके साथ ही यह हमें जंक फूड से दूर भी रखता है।
ब्लॉग का उद्देश्य–
इस ब्लॉग का उद्देश्य, पाठकों को वीगन जीवनशैली के अंतर्गत, वीगन मील्स एंड स्नैक्स की मूल भावना से, अवगत कराना है। इसके अतिरिक्त इस ब्लॉग में, वीगन नाश्ते के विकल्प, वीगन लंच और डिनर, वीगन स्नैक्स, वीगन मिठाइयां, घर पर तैयार करने के लिए, आसान सुझाव और योजनाओं का वर्णन किया गया है।
यह ब्लॉग पाठकों को प्रेरित करेगा कि वीगन मील्स एंड स्नैक्स के अंतर्गत, कैसे छोटे-छोटे बदलाव, शरीर, मन और पर्यावरण तीनों पर सकारात्मक प्रभाव डालते हैं।
उपयोगी संसाधन-
अगर आपको मील प्लानर चाहिए, तो आप vijaybooks.store वेबसाइट से कई तरह के Planner पा सकते हैं। इससे संबंधित अन्य ब्लॉग भी उपलब्ध हैं।
इस ब्लॉग के समान अन्य ब्लॉग भी उपलब्ध हैं।
वीगन मील्स एंड स्नैक्स: वीगन नाश्ते के विकल्प-
किसी भी दिन की अच्छी शुरुआत के लिए, नाश्ता सबसे महत्वपूर्ण आहार माना जाता है। एक पौष्टिक और संतुलित वीगन नाश्ता, न केवल शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है, बल्कि पूरे दिन के लिए शारीरिक और मानसिक कार्यक्षमता पर भी सकारात्मक प्रभाव डालता है। वीगन मील्स एंड स्नैक्स के अंतर्गत, नाश्ते के लिए कई ऐसे स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक विकल्प उपलब्ध हैं, जो स्वाद और पोषण दोनों से भरपूर हैं।
1- अंडा-मुक्त विकल्प–

पारंपरिक नाश्ते में जिन्हें, अंडे की आदत है, उनके लिए टोफू स्क्रैम्बल एक शानदार एवं महत्वपूर्ण विकल्प है। इसे हल्दी, प्याज, शिमला मिर्च और टमाटर के साथ भूनकर तैयार किया जाता है, जिससे यह स्वाद में भी अतुलनीय और प्रोटीन में भरा हुआ रहता है। इसके अतिरिक्त ओट्स एक अन्य बेहतरीन विकल्प है। इसे बादाम या सोया मिल्क में पकायें, या रात भर पानी में भिगोकर ओवरनाइट ओट्स बनाएं। यह फाइबर का शानदार स्रोत होने के साथ-साथ, लंबे समय तक भूख नहीं लगने देता है।
2- फल और नट्स पर आधारित विकल्प-

आजकल स्मूदी बाउल्स अधिक लोकप्रिय है। इसमें केला, स्ट्रॉबेरी, पालक, बादाम दूध और नट्स को एक साथ मिलाकर रंगीन, पौष्टिक और स्वास्थ्यवर्धक नाश्ता तैयार कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त अन्य विकल्प है चिया प्यूडिंग, जो चिया सीड्स, नारियल दूध और मेपल सिरप से तैयार होता है। इसे रात भर फ्रिज में रख दें और सुबह ताजे फलों के साथ खायें। यह स्वादिष्ट और एनर्जी से भरपूर होता है।
3- अनाज और ब्रेड का विकल्प–

वीगन मील्स एंड स्नैक्स के अंतर्गत, वीगन नाश्ते के शानदार विकल्प के रूप में क्विनोआ की दलिया, साबुत अनाज की ब्रेड और मल्टीग्रेन टोस्ट हैं। इन सभी पर एवोकाडो स्प्रेड अथवा नट बटर लगाकर प्रोटीन और स्वस्थ फैट्स की मात्रा बढ़ाई जा सकती है।
4- प्रोटीन और फाइबर का संतुलन–
नाश्ते में प्रोटीन और फाइबर का संतुलन बनाए रखना, अत्यंत आवश्यक है। इससे पाचन क्रिया मजबूत और लंबे समय तक ऊर्जा बनी रहती है। अपने प्रत्येक आहार में कुछ नट्स, बीज या दाल से बना प्रोटीन स्रोत को अवश्य सम्मिलित करें। यह दिन भर ऊर्जावान और स्वास्थ्यप्रद बनाए रखता है।
वीगन मील्स एंड स्नैक्स: वीगन लंच और डिनर-
वीगन मील्स एंड स्नैक्स के अंतर्गत, लंच और डिनर एक दिन के दो प्रमुख आहार हैं, जो शरीर को पर्याप्त पोषण, ऊर्जा और तृप्ति प्रदान करते हैं। वीगन जीवनशैली में, इनको स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक बनाए रखना, बहुत आसान है। योजनाबद्ध होकर, उचित और सही सामग्री के चयन से अपने भोजन को संतुलित, स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक बना सकते हैं।
1- प्रमुख भोजन दाल-चावल और सब्जी-रोटी का संयोजन-

भारतीय परंपरागत भोजन के रूप में सदियों से, दाल-चावल और सब्जी-रोटी का संयोजन, संतुलित आहार का प्रतीक रहा है। वीगन डाइट में यह संयोजन और भी महत्वपूर्ण हो जाता है, क्योंकि दाल, प्रोटीन का और चावल व रोटी, कार्बोहाइड्रेट व फाइबर का प्रमुख स्रोत है।
इसमें मूंग दाल, चना दाल या अरहर दाल को ब्राउन राइस या बाजरा की रोटी के साथ खा सकते हैं। इसके साथ में हल्की मिक्स्ड वेजिटेबल करी या भुनी हुई सब्जियां रखें, जिससे भोजन संतुलित और रंगीन बन सके।
2- पनीर का विकल्प–

वीगन मील्स एंड स्नैक्स के अंतर्गत, पनीर के स्थान पर टोफू या टेम्पेह, उत्कृष्ट विकल्प है। इन्हें मसालों में मेरिनेट करके करी में डालकर, स्वादिष्ट वीगन व्यंजन तैयार किए जा सकते हैं। जैसे- टोफू टिक्का मसाला, टेम्पे करी या टोफू स्टर-फ्राई।
3- सूप और सलाद का विकल्प–

वीगन मील्स एंड स्नैक्स के अंतर्गत, हल्का और पौष्टिक डिनर के लिए, मिक्स्ड वेजिटेबल सूप एक बेहतरीन विकल्प है। इसमें गाजर, बीन्स, पालक और कॉर्न जैसी सब्जियों का उपयोग कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, दूसरा विकल्प है क्विनोआ सलाद, जिसमें उबला क्विनोआ, खीरा, टमाटर, लेट्यूस, नींबू का रस और ऑलिव ऑयल मिलाकर तैयार किया जा सकता है। यह हल्का, फाइबर से भरपूर और पेट की सफाई के लिए सर्वोत्तम भोजन है।
4- स्वाद और मसाले–

वीगन मील्स एंड स्नैक्स के अंतर्गत, वीगन भोजन को स्वादिष्ट बनाने के लिए मसालों का सही उपयोग अत्यंत आवश्यक है। कुछ भारतीय मसाले, जैसे- हल्दी, जीरा, धनिया, गरम मसाला, और सरसों के दाने, किसी भी साधारण डिश को स्वाद का नया रूप दे सकते हैं। वहीं अंतर्राष्ट्रीय स्वाद के लिए सोया सॉस, ऑलिव ऑयल, पेपर, और हर्ब्स का इस्तेमाल किया जा सकता है।
विशेष सुझाव–
1- प्रत्येक सप्ताह की शुरुआत में, सब्जियां काटकर स्टोर करें, जिससे कि जल्दी भोजन तैयार हो सके।
2- लंच में कार्ब्स और प्रोटीन का संतुलन रखें, जबकि डिनर हल्का और फाइबर-युक्त रखें।
3- सलाद या सूप के साथ एक मुट्ठी नट्स या बीज को भी सम्मिलित करें जिससे भोजन में स्वस्थ वसा का भी संयोजन हो सके।
इस तरह स्वाद और पोषण से भरपूर, वीगन लंच और डिनर को सरलता के साथ अपनाया जा सकता है, जिससे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य उत्तम हो सके।
वीगन मील्स एंड स्नैक्स: वीगन स्नैक्स-
दिन में लंच और डिनर के बीच या शाम के समय, प्रायः ऐसा होता है जब सभी को कुछ हल्का-फुल्का खाने का मन होता है। ऐसी स्थिति में, न चाहते हुए भी अनहेल्दी चिप्स, नमकीन या तले हुए स्नैक्स की ओर झुक जाते हैं। परन्तु वीगन मील्स एंड स्नैक्स के अंतर्गत, वीगन स्नैक्स भी न केवल स्वादिष्ट होते हैं बल्कि अत्यंत पौष्टिक, हल्के और ऊर्जा को भी बढ़ाते हैं। जैसे-
1- स्वस्थ स्नैक्स–

पारंपरिक और आसान वीगन स्नैक्स में मखाना, भुने हुए चने और नट्स सम्मिलित हैं। मखाना कैल्शियम और प्रोटीन का उत्तम स्रोत है और इसे हल्का सा नमक और मसाला डालकर भुना जा सकता है। वीगन मील्स एंड स्नैक्स के अंतर्गत, भुने हुए चने में फाइबर और आयरन भरपूर मात्रा में होते हैं, जो लंबे समय तक भूख नहीं लगने देता है। इसके अतिरिक्त बादाम, अखरोट और काजू जैसे नट्स मस्तिष्क और त्वचा, दोनों के लिए लाभदायक होता है।
2- स्नैक बार और बिस्कुट–

वीगन मील्स एंड स्नैक्स के अंतर्गत, घर पर बने हुए ओट्स और नट बटर स्नैक बार, अत्यंत स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक होते हैं। ओट्स, पीनट बटर, खजूर और सूखे फलों को मिलाकर इन्हें बिना बेक किए ही, तैयार किया जा सकता है। ये सभी स्नैक बार्स ऑफिस अथवा यात्रा के लिए, उत्तम विकल्प हैं। इसके साथ ही, वीगन बिस्किट्स जो नारियल तेल, ओट्स और गुड़ से बने हुए होते हैं। ये ऊर्जा के साथ-साथ, मिठास को भी जोड़ देते हैं।
3- फ्रूट और वेज स्नैक्स–

यदि कुछ ताजा और हल्का खाना चाहते हैं, तो बेरी बाउल उत्तम विकल्प है, जिसमें स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी और सेब सम्मिलित हों। इसे दिन के किसी भी समय में खाया जा सकता है। इसके अतिरिक्त, गाजर और खीरे की स्टिक्स के साथ वीगन हम्मस डिप खाकर, स्वाद और स्वास्थ्य दोनों का आनंद लिया जा सकता है।
4- बच्चों और ऑफिस के लिए उत्तम विकल्प–

बच्चों के टिफिन या ऑफिस ब्रेक के लिए, छोटे ट्रेल मिक्स पैक्स (नट्स, बीज और सूखे फलों का मिश्रण) रखें। ये जल्दी ऊर्जा प्रदान करने वाले, पूर्ण रूप से प्राकृतिक स्नैक्स हैं, जो शारीरिक और मानसिक शरीर को ताजगी और मस्तिष्क को फोकस देने में सहायता करते हैं।
वीगन मील्स एंड स्नैक्स: वीगन मिठाइयां–
भारतीय परंपरा में, मिठाई के बिना भोजन अधूरा लगता है। किसी भी देश की खाद्य संस्कृति में, मीठा स्वाद प्रत्येक व्यक्ति के दिल को भाता है। लेकिन जब वीगन मील्स एंड स्नैक्स की बात आती है, तो सभी लोग सोचते हैं कि डेयरी-फ्री मिठाइयां स्वाद में फीकी होंगी। लेकिन सच तो यह है कि वीगन मिठाइयां न केवल स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि शरीर के लिए अत्यंत लाभदायक और स्वास्थ्यवर्धक भी होते हैं।
1- डेयरी-मुक्त विकल्प-

पारंपरिक मिठाइयों में दूध और क्रीम का इस्तेमाल किया जाता है, पर वीगन विकल्प अथवा डेयरी-मुक्त विकल्प के रूप में सोया मिल्क, बादाम का दूध और नारियल का दूध सर्वोत्तम विकल्प हैं। ये न केवल स्वाद में अत्यंत मधुर होते हैं, बल्कि इनमें कैल्शियम और स्वस्थ वसा की भरपूर मात्रा भी होती है। जैसे- नारियल के दूध से बनी पुडिंग या सोया मिल्क से तैयार की गई खीर, स्वाद में किसी भी पारंपरिक खीर से कम नहीं लगती।
2- प्राकृतिक मिठास-

वीगन मील्स एंड स्नैक्स के अंतर्गत, शक्कर की जगह खजूर, गुड़ या मेपल सिरप जैसे प्राकृतिक मिठास का उपयोग करें। इसकी सहायता से तैयार की गई मिठाई, अत्यंत स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक होने के साथ ही प्राकृतिक सुगंध और प्रभाव का संयोजन भी करते हैं।
3- लोकप्रिय रेसिपीज–
वीगन मील्स एंड स्नैक्स के अंतर्गत, डेयरी-फ्री विकल्प की सहायता से तैयार की गई लोकप्रिय रेसिपीज इस प्रकार हैं।
A- वीगन चॉकलेट मूस- वीगन चॉकलेट मूस नारियल क्रीम, कोको पाउडर और मेपल सिरप की सहायता से तैयार की गई रेसिपी है, जो अत्यंत गाढ़ा, क्रीमी और चॉकलेटी होता है।

B- ऐप्पल क्रिस्प- ऐप्पल क्रिस्प बेक किए हुए सेब, ओट्स और दालचीनी की खुशबू से भरपूर रेसिपी है, जो अत्यंत हल्का और पौष्टिक डेजर्ट होता है।

C- ओट्स कुकीज- ओट्स कुकीज ओट्स, केला और खजूर की सहायता से तैयार की गई बेक्ड कुकीज रेसिपी है, जो बच्चों और बड़ों दोनों के लिए सर्वोत्तम और स्वास्थ्यवर्धक होता है।

इन सभी मिठाइयों की विशेषता यह है कि इनमें स्वाद और स्वास्थ्य दोनों का अनोखा संगम होता है। वीगन मील्स एंड स्नैक्स के अंतर्गत, वीगन डेजर्ट्स यह प्रमाणित करते हैं कि डेयरी-फ्री विकल्प सहायता से तैयार की गई लोकप्रिय रेसिपीज, अत्यंत स्वास्थ्यवर्धक और सर्वोत्तम आनंद का अभिन्न अंग बन सकता है।
वीगन मील्स एंड स्नैक्स: घर पर तैयार करने के लिए, आसान सुझाव और योजनायें-
वीगन जीवनशैली के अंतर्गत, वीगन मील्स एंड स्नैक्स को घर पर तैयार करना, कठिन नहीं है। इसके लिए थोड़ी-सी योजना और तैयारी के माध्यम से, प्रतिदिन स्वादिष्ट, पौष्टिक और संतुलित स्नैक्स आसानी से बना सकते हैं।
1- वीकली मील प्लानिंग- निर्धारित-
प्रत्येक सप्ताह की शुरुआत में अपने नाश्ते, लंच, स्नैक्स और डिनर का मेन्यू निर्धारित तय करें। इसके लिए दाल, अनाज और सब्जियां पहले से काटकर फ्रिज में रखें। इससे खाना पकाने में समय की बचत और डाइट में नियमितता बनी रहती है।
2- प्रोटीन और आयरन के स्रोत–
वीगन जीवनशैली के अंतर्गत, वीगन मील्स एंड स्नैक्स के लिए, प्रोटीन और आयरन के स्रोतों पर, विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। इसके लिए दाल, चना, टोफू, क्विनोआ, पालक और तिल को प्रतिदिन किसी न किसी रूप में, अपने वीगन मील्स एंड स्नैक्स में सम्मिलित करें। इसके
साथ ही विटामिन सी युक्त फल, जैसे- संतरा या नींबू, आयरन के लिए उत्तम विकल्प हैं।
3- स्टोरेज और प्रेपिंग टिप्स–
वीगन जीवनशैली के अंतर्गत, वीगन मील्स एंड स्नैक्स के लिए, भोजन को एयरटाइट कंटेनर में रखें और ताजगी बनाए रखने के लिए सब्जियों को हल्का ब्लांच कर स्टोर करें। इसके साथ ही नट्स और बीजों को ड्राई जार में रखें, जिससे कि वे लंबे समय तक कुरकुरे बने रहें।
4- खरीदारी के लिए मार्गदर्शन–
वीगन मील्स एंड स्नैक्स को घर पर तैयार करने के लिए, खरीदारी के समय केवल आवश्यक सामग्री ही लें, जैसे साबुत अनाज, पौधों पर आधारित दूध, नट्स, बीज, ताजे फल और सब्जियां। अधिक वीगन प्रोडक्ट्स से बचें।
अतः वीगन मील्स एंड स्नैक्स के अंतर्गत, स्मार्ट प्लानिंग और थोड़ी-सी समझदारी से आपका वीगन सफर और भी आसान, सस्ता और आनंददायक हो सकता है।
वीगन मील्स एंड स्नैक्स: निष्कर्ष–
वीगन जीवनशैली के अंतर्गत, वीगन मील्स और स्नैक्स न केवल हमारे शरीर के लिए, बल्कि पर्यावरण और अन्य जीव-जंतुओं के लिए भी अत्यंत लाभदायक हैं। ये भोजन हमें स्वस्थ, हल्का, ऊर्जावान और मानसिक रूप से संतुलित रखते हैं। यदि वीगन जीवनशैली के अंतर्गत, वीगन मील्स और स्नैक्स को अपनाने की सोच रहे हैं, तो एक-एक भोजन को बदलते हुए, इसकी शुरूआत धीरे-धीरे शुरू करें। क्योंकि छोटे छोटे बदलाव ही बड़ी आदतों का रूप ले लेते हैं।
अतः हमेशा कोशिश करें कि हर भोजन संतुलित, स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक हो, जिससे पर्यावरण के संतुलन के साथ के साथ, वीगन यात्रा और भी आसान और आनंददायक हो जाय। इसके साथ ही यह एक स्वस्थ, करुणामय और स्थायी जीवनशैली का अभिन्न अंग भी बन सके।