बेहतर स्वास्थ्य की ओर पहला कदम: वजन घटाने के लिए योग। इन 6 असरदार योगासन को अपनाएं जो सभी के लिए सरल और प्रभावशाली हैं।
वर्तमान समय में, भागदौड़ से भरी ज़िंदगी में, काम का तनाव, अनियमित तथा गलत खानपान, और अनियमित तथा शारीरिक गतिविधियों की कमी के कारण, लोग तेजी से मोटापे का शिकार हो रहे हैं, जिसके कारण लोगों का तेजी से वजन बढ़ना एक आम समस्या बन चुकी है। इस संसार में अधिकांश लोगों को अपने मोटापे अथवा बढ़ते हुए वजन की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। यद्यपि वजन घटाने अथवा कम करने के लिए, महंगे जिम या डाइटिंग ही, जरूरी नहीं है। इन सभी समस्याओं का समाधान योग के द्वारा ही संभव है। इसलिए हम घर पर ही, वजन घटाने के लिए योग, का अभ्यास कर सकते हैं।
Table of Contents
योग, एक प्राचीन अथवा वैदिककालीन भारतीय पद्धति है। योग, न सिर्फ शरीर के वजन को घटाती है, शरीर को स्वस्थ रखती है बल्कि मानसिक शांति भी प्रदान करती है। हमारे प्राचीन आचार्यों, महापुरुषों और गुरुजनों के अनुसार, स्वस्थ और सूखी जीवन, मनुष्य का एक अभिन्न अंग है। इस मानव समाज में, हर स्तर में रहने वाला मनुष्य, स्वस्थ तथा सुखी जीवन की आवश्यकता का अनुभव करता है। स्वस्थ जीवन से, केवल शरीर ही नहीं बल्कि मन और आत्मा, सभी का विकास होता है। जो लोग केवल शरीर को स्वस्थ रखकर, स्वस्थ और सुखी जीवन का लाभ लेना चाहते है, वह सदैव सफल नहीं हो पाते। भारतीय जीवन पद्धति, तो प्राचीन काल से ही शारीरिक, मानसिक, आत्मिक, नैतिक आदि को महत्व देती रही है।
इस ब्लॉग में, यह बताया गया है कि आप घर बैठे, अपने वजन को घटाने के लिए योग का अभ्यास कैसे कर सकते हैं, कौन-कौन से योग, इसके लिए सबसे अधिक प्रभावी हैं, और योग करते समय किन- किन बातों का ध्यान रखना चाहिए ?
योग से वजन कैसे कम होता है?
यह सामान्य रूप से, केवल कैलोरी बर्न करने वाला वर्कआउट ही नहीं है, लेकिन हर तरह से योग, वजन कम करने में मदद करता है-
मेटाबॉलिज्म – योग पाचन तंत्र को सुधारकर मेटाबॉलिज्म को एक्टिव करता है तथा बढ़ाता है जिससे वजन नियंत्रित रहता है।
तनाव – तनाव कम होने से, इमोशनल ईटिंग रुकती है, जिससे वजन नियंत्रित रहता है।
मांसपेशियां – नियमित योग से मांसपेशियां मजबूत होती है जिससे वजन नियंत्रित करता है।
हॉर्मोन – थायरॉइड, इंसुलिन और कोर्टिसोल जैसे हॉर्मोन को संतुलित करता है जिससे वजन नियंत्रित रहता है।
नींद में सुधार – अच्छी नींद, वजन घटाने के लिए बेहद जरूरी है।
वजन घटाने के लिए योग-
वजन को घटाने लिए योग केवल हमारी मदद ही नहीं करते बल्कि शरीर को मजबूत और लचीला भी बनाते हैं। इसके लिए प्रमुख योगासन निम्नलिखित दिए गए हैं।
1. सूर्य नमस्कार-

समय: 10-15 मिनट
लाभ: पूरे शरीर की स्ट्रेचिंग, कैलोरी बर्न
यह एक सम्पूर्ण व्यायाम है। यह शरीर की लगभग हर मांसपेशी पर काम करता है और हार्मोनल बैलेंस बनाता है।
2. भुजंगासन-

समय: 2-5 मिनट
लाभ: यह आसन, पेट की चर्बी कम करता है और रीढ़ की लचक बढ़ाता है।
इस आसन से पेट के निचले हिस्से की चर्बी कम होती है और पाचन तंत्र मजबूत होता है।
3. नौकासन-

समय: 1-2 मिनट
लाभ: यह आसन, पेट और जांघों की चर्बी कम करता है।
यह एक बेहतरीन आसन है जो कोर मसल्स को एक्टिव करता है और मिडसेक्शन टोन करता है।
4. प्राणायाम-

समय: 10-15 मिनट
लाभ: यह आसन, फैट मेटाबॉलिज्म, डिटॉक्स और वजन को कम करता है।
यह पेट की चर्बी को तेजी से घटाने में सहायक होता है।
5. ताडासन-

समय: 1 मिनट प्रति पैर
लाभ: यह आसन, मानसिक संतुलन और ध्यान केंद्रित करता है।
यह मानसिक संतुलन के साथ-साथ, शारीरिक मुद्रा को सुधार करता है और जांघों को मजबूत बनाता है।
6. वीरभद्रासन-

समय: 2 मिनट प्रति साइड
लाभ: यह आसन, टांगों, कमर और बाहों को मजबूत बनाता है।
यह स्टेमिना बढ़ाता है और शरीर के निचले हिस्से को मजबूत करता है।
महत्वपूर्ण सुझाव-
यदि आप अपना वजन घटाने के लिए योग का अभ्यास करना चाहते है तो निम्न बातों को ध्यान में रखें।
नियमितता: शुरुआत 20 मिनट से करें, रोजाना करें और धीरे-धीरे समय बढ़ाएं।
संतुलित आहार: योग के साथ-साथ संतुलित और पौष्टिक आहार लें।
नींद पूरी करें: कम से कम 6 घंटे की नींद लें।
जल का सेवन: दिन में 8-10 गिलास पानी पिएं।
धैर्य रखें: योग से वजन धीरे-धीरे घटता है लेकिन यह टिकाऊ होता है।
वजन घटाने के लिए योग से संबंधित सावधानियां –
1 – शरीर तथा वस्त्र को स्वच्छ रखें। योगासन शुद्ध हवा में करें। यदि घर में करें तो स्थान, हवादार हो।
2 – आसन करते समय, किसी अन्य की उपस्थिति, आवश्यक तथा उचित नही है। वातावरण शांत रहना चाहिए।
3 – भोजन नियत समय, पर प्रसन्न भाव से, करना चाहिए। भोजन सादा तथा पौष्टिक हो, अधिक तेल, मिर्च, मशाला वाले न हों। शाक, सब्जी उबली हुई गुणकारी होती है।
4 – योगासन के बाद आधे घंटे विश्राम करके दूध या फल ग्रहण करना चाहिए। चाय, कॉफी, नशीली चीज़े हानिकारक है।
5 – प्रातः काल में शौच के बाद, दाँत की सफाई करके, खाली पेट ही योगाभ्यास करना चाहिए।
6 – गंभीर बीमारियों से पीड़ित व्यक्ति और गर्भवती महिलाएं, डॉक्टर की सलाह लें।
7- योगाभ्यास से लचीलापन धीरे-धीरे आता है, अतः कोई भी आसन जबर्दस्ती न करें।
8 – यदि कोई दर्द या असहजता हो, तो तुरंत योग बंद करें।
वजन घटाने के लिए योग सीखने के स्त्रोत-
यदि आप अपना वजन घटाने के लिए योग का अभ्यास करना चाहते हैं, तो ये ऑनलाइन स्त्रोत उपयोगी हैं:जैसे- vijaybooks.store इनकी मदद से आप घर बैठे ही आप अपना वजन घटाने के लिए योग और व्यायाम का अभ्यास कर सकते हैं।
इसी ब्लॉग के समान हिंदी में लिखा गया एक अन्य ब्लॉग भी है।
yoga.ayush.gov.in भारत की एक सरकारी वेबसाइट है।
निष्कर्ष-
यदि आप अपना वजन घटाने के लिए योग का अभ्यास करना चाहते हैं तो, योग सबसे आसान, सस्ता और असरदार तरीका है। योग केवल एक व्यायाम नहीं है, यह एक जीवनशैली है। यह शरीर, मन और आत्मा तीनों को जोड़ता है। थोड़े से अनुशासन, धैर्य और नियमितता के साथ आप निश्चित रूप से फिट और स्वस्थ जीवन की ओर अग्रसर हो सकते हैं।
यदि अपने जीवन में अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना है, अपना वजन घटाने के लिए योग का अभ्यास करना चाहते है तो योग , को अपनी दिनचर्या में स्थान दें। शुरुआत में भले ही थोड़ा कठिन लगे, परंतु निरंतर अभ्यास से आप न केवल स्वस्थ रहेंगे, बल्कि अंदर से मजबूत और खुशहाल भी महसूस करेंगे और आपका जीवन आनंद से परिपूर्ण हो जायेगा।
हम आपके सफल, स्वस्थ और सुखी जीवन की कामना करते हैं।
2 thoughts on “वजन घटाने के लिए योग”